जिला न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह पूर्वक किया गया आयोजन

अभय न्यूज मुंगेली, 21जून 2026,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर, छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह पूर्वक जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में सुबह 7:30 बजे आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर गिरिजा देवी मेरावी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में किया गया जिसमें उन्होने अपने संदेश में योग स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है करो योग रहो निरोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारी राजीव कुमार न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मुंगेली, राकेश कुमार सोम प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली, जसविंदर सिंह कौर अजमानी मलिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कु० नारायणी कच्छप न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रेया तुलावी न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतनु प्रसाद न्यायिक मजिस्ट्रेट, योग शिक्षक आयुष खुसरो के द्वारा योगा कराया गया, योग कार्यक्रम में उपस्थित चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम टीकम चंद्राकर, डिप्टी चीफ राजेश कुमार मिरे, असिस्टेंट रतिराम बर्मन, असिस्टेंट जयकुमार डहरिया, सीनियर अधिवक्ता अभय शुक्ला, जिला न्यायालय समस्त न्यायिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारीगण, समस्त पी.एल.व्ही उक्त कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।