अपराधछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

राज्य मुख्य आयुक्त पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शिक्षक पीताम्बर मानिकपुरी हुआ निलंबित

अभय न्यूज मुंगेली,

पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ रायपुर के विरुद्ध फेसबुक अकाउंट में घृणित व अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक एलबी एवं स्काउटिंग योग्यता एएलटी पीताम्बर मानिकपुरी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झझपुरी खुर्द विकासखंड व जिला मुंगेली को निलंबित कर दिया गया है।

विदित हो के पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट डॉ. सोमनाथ यादव के विरुद्ध स्काउटर एवं शिक्षक पीताम्बर मानिकपुरी ने अपने फेसबुक अकाउंट में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। इसके संबंध में मुख्यमंत्री सहित स्कूल शिक्षा विभाग व उच्च स्तर पर शिकायत की गई थी। जिसके संदर्भ में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा जांच करते हुए आरोप सही पाए गए।

उक्त आधार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का अनुशंसा पत्र संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर छत्तीसगढ़ को भेजा गया। जिसके पश्चात शिकायत की पुष्टि होने पर पीताम्बर मानिकपुरी के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण संहिता नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में दोषी पाए जाने पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा आरोपित कर्मचारी पीताम्बर मानिकपुरी को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उसे जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी व निलंबन पश्चात उसका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली नियत किया गया है।

कुछ दिनों पूर्व ही पीताम्बर मानिकपुरी जो कि शिक्षक होने के साथ ही पूर्व में स्काउट गाइड शाखा मुंगेली में डीओसी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं, के विरुद्ध जिला संघ मुंगेली स्काउट गाइड शाखा की बैंड, गणवेश, बर्तन, कंप्यूटर इत्यादि सामग्री शाखा में नहीं होने तथा इसके संबंध में सामग्री जमा करने के लिए पीताम्बर मानिकपुरी को तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर मुंगेली द्वारा नोटिस जारी हुआ था और उसके बाद भी आज तक सामग्री शाखा में प्राप्त नहीं हुई। जिसके संबंध में शिकायत की गई थी। जिसमें जांच एवं कार्यवाही तथा संबंधित का बयान शेष है। इस प्रकार निलंबित कर्मचारी पीतांबर मानिकपुरी के करीबी जानकार बताते हैं कि वह शिक्षा विभाग में उच्चतम स्तर तक अपनी पहुंच बताकर कार्यवाही नहीं होगी ऐसा आस लगाए बैठा था और उसकी पहुंच का अंदाजा भी लोग इस बात से लगा पा रहे थे कि संबंधित कर्मचारी का युक्तियुक्तकरण के समय वन परिक्षेत्र शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकमार में पोस्टिंग हुआ और कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात महज दो माह में ही अपने गृह ग्राम के नजदीक पूर्व माध्यमिक शाला झझपुरी खुर्द स्थानांतरण कराने में सफल रहा।

बहरहाल स्काउटिंग गतिविधियों में मनमाना कार्यशैली तथा अमर्यादित आचरण और वित्तीय अनियमिताओं को लेकर मुंगेली जिला इन दिनों बहुत अधिक चर्चा में है। अब आगे भविष्य में यह पता चलेगा कि आगे और किस-किस पर गाज गिरती है या दागियों पर कार्यवाही किस स्तर तक होती है तथा आगे और भी क्या कुछ खुलासे वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button