छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कधर्ममुंगेलीराज्य

श्री राधा कृष्ण मंदिर में 4 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, ‘गोविंदा आला रे’ से सजेगी जन्माष्टमी की शाम

मुंगेली में जन्माष्टमी पर धूम, कृष्ण बनो प्रतियोगिता के साथ भक्तिमय संगीत कार्यक्रम

अभय न्यूज मुंगेली। 02 सित.26।

बी.आर. साव स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय, मुंगेली की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत शाम 7 से 8 बजे तक 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क ‘कृष्ण बनो’ प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद रात 8 बजे पुरस्कार वितरण होगा।

रात 8:30 बजे से रंगारंग भक्तिमय संगीत कार्यक्रम ‘गोविंदा आला रे’ का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button