Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन

अभय न्यूज रायपुर //अंतर्राष्ट्रीय सुप्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज दोपहर निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। रायपुर के एसीआई अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन का कारण दिल का दौरा बताया गया है।उनके निधन से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि संपूर्ण हिंदी साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। राजनीतिक और साहित्यिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम कल सुबह उनके गृह नगर बेमेतरा में किया जाएगा।