भाजपा ने महावीर सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,भाजपा नगर मंडल में नगर महामंत्री की कमान

अभय न्यूज मुंगेली 2 जून 2025 // भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण देव सिंह की अनुमति एवं पार्टी के मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर महावीर सिंह को नगर मंडल नगर महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति की खबर से नगर में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
नगर समुदाय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक हित में उठाया गया एक सकारात्मक कदम बताया है। महावीर सिंह न केवल लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं, वर्तमान में स्टार्स ऑफ टुमारो वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।नगर मंडल नगर महामंत्री की इस जिम्मेदारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में विशेष योजनाएँ बनाई जाएंगी, जिनमें महावीर सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही है।