छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यलाइफ स्टाइलस्वास्थ्य

भा.रा.साव धर्मादा ट्रस्ट, मुंगेली के तत्वाधान में 6 सितंबर को निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं निदान शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं

अभय न्यूज मुंगेली। 03 सित.26।

जिलेवासियों के लिए हृदय रोग संबंधी स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का विशेष अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। भा.रा.साव धर्मादा ट्रस्ट, मुंगेली के आयोजन में 6 सितंबर 2026, रविवार को मानस भवन, शिक्षक नगर, मुंगेली में निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं निदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।.

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जोगेश विरनदासानी (MBBS, MD, DM Cardiology) तथा डॉ. पीयूष केशरवानी (MBBS, MS, MCh-CVTS) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, शुगर एवं ब्लड प्रेशर के मरीज, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल/लिपिड प्रोफाइल वाले तथा पूर्व में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। पंजीकृत मरीजों के खून की जांच एवं ईसीजी जांच निःशुल्क की जाएगी। मरीजों से अपनी पुरानी मेडिकल फाइल साथ लाने की अपील की गई है। वहीं हृदय रोग से पीड़ित गरीब मरीजों को ट्रस्ट द्वारा उपचार में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

पूर्व पंजीयन के लिए संपर्क:

पंकज मेडिकल मुंगेली – 9981912378

सिंग मेडिकल मुंगेली – 9893742762

गुप्ता मेडिकल पथरिया – 9977003556

जिसका संचालन केशरवानी वैश्य सभा, मुंगेली द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button