छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, सुनील साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अभय न्यूज मुंगेली,

प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ किरन सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में व जिलाध्यक्ष भाजपा जिला मुंगेली दीनानाथ केशरवानी के अनुमति एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुंगेली राकेश साहू  के सहमति से नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंगेली नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी आदेश में विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में सुनील साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन ने युवा कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को मजबूती प्रदान करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व और ऊर्जा से भाजपा युवा मोर्चा मुंगेली नगर मंडल में नई कार्यशैली एवं उत्साह का संचार होगा। भाजयुमो मुंगेली नगर मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विशेष रूप से सुनील साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button