Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार से सौजन्य भेंट कर संस्था द्वारा संचालित कार्यो की जानकारी दी।

कलेक्टर मुंगेली ने संस्था के विभिन्न प्रकल्पों की चर्चा की

अभय न्यूज़ 01 मई //नवपदस्थ मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार से आज स्टार्स ऑफ़ टुमारो वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट किया. कलेक्टर मुंगेली का पुष्पगुच्छ भेंट कर मुंगेली मे स्वागत करते हुए  संस्था द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई ।

  संस्था द्वारा जिले में संचालित प्रमुख प्रकल्पों की जानकारी दी गई, जिनमें व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु व्यापार मेले का आयोजन, पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली अभियान सहित स्वच्छता अभियान आदि विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दिया गया । 

कलेक्टर कुंदन कुमार ने संस्था की कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में संस्था के योगदान को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने नगर विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए संस्था से सुझाव मांगे तथा भविष्य में जिला प्रशासन एवं संस्था के बीच समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा जताया।

इस स्वागत भेंट के दौरान संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, रणवीर सिंह, सूरज मंगलानी, राहुल मल्लाह, पवन यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button