श्री कृष्णमूर्ति का हुआ मुंगेली पदार्पण, यादव समाज संग विधायक मोहले ने किया पूजा अर्चना

अभय न्यूज मुंगेली,
श्रीकृष्ण चौक की स्थापना के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का पदार्पण मुंगेली नगर में हुआ। इस अवसर पर उत्साहित एवं उल्लासित बड़े पैमाने पर यादव समाज सहित विभिन्न समाज के भक्त अनुरागी अनेक चौक चौराहों पर मौजूद रहे जिनके द्वारा भगवान श्री कृष्ण के श्री चरणों में शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
यादव समाज जिला मुंगेली के सभी प्रमुख यादवजन नेहरू चौक, नया बस स्टैंड मुंगेली में इकट्ठा हुए। जहां उपस्थित यादवों के साथ लोकप्रिय विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित श्रीराम (सीरिया )यादव, प्रकाश यादव तहसीलदार, रामशरण यादव, नरेश यादव, रामकुमार यादव, श्रीमती उर्मिला यादव, महेश यादव, रमेश यादव, संजय यादव, धनीराम यादव, सूरज यादव, संतोष कुमार यादव, अशोक यादव, संजू यादव, विजय यादव सहित जनप्रतिनिधि गण जयप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली, राकेश साहू, सौरभ बाजपेई, शिवकुमार बंजारा, वैभव ताम्रकार, स्वतंत्र मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे जिन्होंने यादव समाज के साथ श्री कृष्ण जी का पूजन अर्चन किया।
इससे पूर्व मार्ग में ही हरि गुड्डू यादव, जलेश्वर यादव के परिवार की समस्त महिलाएं एवं अन्य भक्तों के द्वारा विधिवत आरती पूजन किया गया। इसी प्रकार महाराणा प्रताप चौक में ठाकुर जी के आगमन पर ठाकुर समाज के द्वारा भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चन कर उनका अभिनंदन लोकनाथ सिंह, होरी सिंह, लखन सिंह, पद्मराज सिंह, उमाकान्त सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप सिंह, धनराज सिंह, चित्रकान्त सिंह, मानस सिंह बैस, राधाचरण सिंह, सत्तू सिंह की उपस्थिति में किया गया।
इस प्रकार भक्तों का कारवां पदयात्रा करते हुए मुंगेली नगर में चला जिसमें विधायक मोहले भी पद यात्रा करते हुए पड़ाव चौक तक पहुंचे वहीं पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात यह कारवां यादव सामुदायिक भवन पेंडाराकापा तक पहुंचा और सभी ने पूरे रास्ते ” भगवान श्री कृष्ण की जय, गोवर्धन गिरधारी की जय, बांके बिहारी की जय और जय यादव जय माधव ” के गगन भेदी नारे लगाए। अंत में प्रसाद वितरण कर सभी ने अपने सम्माननीय विधायक मोहले को धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें साधुवाद दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष यादव, सुशील यादव, घनश्याम यादव, सतीश यादव, फूलचंद यादव, शैलेंद्र यादव, अमर यादव, सुखनंदन यादव, मनोहर यादव, रितेश यादव, रामजी यादव, घनश्याम यादव, महेंद्र यादव, बोधी यादव, यशपाल यादव, नरेंद्र यादव, राजू यादव, जल्ला यादव, धनराज यादव, रामेश्वर यादव, दुलार यादव, दिलीप यादव, गोरे यादव, महेश यादव इत्यादि सहित समस्त यादवगण यादव समाज जिला मुंगेली उपस्थित रहे।