छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यशिक्षा

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा में प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया वरिष्ठ शिक्षक महादेव यादव

अभय न्यूज मुंगेली,

जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, दाऊपारा में पूर्व प्राचार्य डॉ.आई.पी. यादव के कार्यकाल पूरा होने के पश्चात वरिष्ठ शिक्षक महादेव यादव ने नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य के रूप में बुधवार को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, संकुल परिवार के शिक्षक एवं शाला प्रबंधन विकास समिति (एसएमडीसी) के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में महादेव यादव ने पूर्व प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसा कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती, कर्मठ और अनुभवी प्राचार्य मिलना दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार को आज भी उनके मार्गदर्शन की कमी महसूस हो रही है, लेकिन उनके द्वारा स्थापित अनुशासन, कार्यसंस्कृति और शैक्षणिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना, शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना तथा विद्यार्थियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना होगा। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से विद्यालय के सर्वांगीण विकास का संकल्प व्यक्त किया।

महादेव यादव ने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक छात्र तक पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन आधारित शैक्षिक कार्यप्रणाली को अपनाने का आश्वासन देते हुए विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

  • कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रभारी प्राचार्य महादेव यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष रामशरण यादव, शैक्षिक समन्वयक नेमीचंद भास्कर, शिक्षक पंकज मिश्रा, दुर्गेश देवांगन, राहुल वर्मा, प्रकाश श्रीवास, मनीष जायसवाल तथा लिपिक बंशी प्रजापति सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button