छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

मुंगेली वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन करते 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अभय न्यूज मुंगेली,

मुंगेली वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के गुप्तचर से सूचना मिलने पर वनमंडलाधिकारी मुंगेली अभिनव कुमार के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र खुड़िया के क्षेत्रीय अमले द्वारा कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मुंगेली वनमंडल के खुड़िया परिक्षेत्र अंतर्गत भूतकछार परिसर के बीट क्रमांक 487 आर.एफ. में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। वन विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन भूमि एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन एवं उत्खनन में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button