अपराधछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

मुंगेली पुलिस को ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

अभय न्यूज मुंगेली,

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत सुखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, चरस, अफीम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा व अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में दिनांक 17.02.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि 03 व्यक्ति बी.आर.साव मुंगेली स्कुल मैदान मे अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर ब्रिकी करने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे है कि सूचना पर जिले की साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा संयुक्त टीम गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही हेतू रवाना किया गया। सूचना तस्दीकी हेतू बी.आर.साव स्कुल मैदान मे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर मुखबीर के बताये हुलिया अनुरूप 03 व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो संदेही अपना नाम 1.अजय देवांगन पिता जुगरू उम्र 40 वर्ष निवासी शिक्षक नगर अम्बेडकर वार्ड मुंगेली  2.कृष्ण कमल डाहिरे पिता रघुराज उम्र 22 वर्ष निवासी पड़ाव चौक मुंगेली 3.कोमल यादव पिता बालाराम उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 21 खर्रीपारा मुुंगेली का रहने वाले बताये जिनका मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से 11 पैकेट मे कुल 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर मिला जिसे पृथक – पृथक पुछताछ किया गया जो 1.किशोर ध्रुव 2. अमित साहू दोनो निवासी झझपुरी खुर्द थाना जरहागांव के द्वारा फोन पे मे 30000 रूपये रकम डालकर ब्राउन शुगर खरीद कर लाने कहने पर दोनो व्यक्तियों के लिये ब्राउन शुगर खरीद कर लाना बताये।

उक्त 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 65000 रूपये, 03 नग मोबाइल कीमती 40000, घटना मे प्रयुक्त 01 नग मोटरसायकल एन एस पल्सर क्रमांक सीजी 09 जेएफ 5822 कीमती 65000 कुल कीमती 1 लाख 70 हजार रूपये को मौके मे जप्त कर आरोपी 1.अजय देवांगन 2.कृष्ण कमल डाहिरे 3. कोमल यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले मे थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 60/26 धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर प्रकरण मे संलिप्त आरोपी 1.किशोर ध्रुव पिता स्व.राजेन्द्र उम्र 36 वर्ष 2. अमित साहू पिता स्व.बाबुराम उम्र 38 वर्ष दोनो निवासी झझपुरी खुर्द थाना जरहागांव को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर ब्रिकी करने हेतु अजय देवांगन, कृष्ण कमल डाहिरे, कोमल यादव से ब्राउन शुगर मंगाना बताये जिस पर दोनो का 02 नग मोबाइल को जप्त कर दिनांक 18.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर सभी आरोपी  – 1.अजय देवांगन 2.कृष्ण कमल डाहिरे 3.कोमल यादव 4.किशोर ध्रुव 5.अमित साहू को गिरफ्तारी पश्चात् न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील:-

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री करने की जानकारी हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देवें। सूचना देने वालो की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

1. अजय देवांगन पिता जुगरू उम्र 40 वर्ष निवासी शिक्षक नगर अम्बेडकर वार्ड मुंगेली

2. कृष्ण कमल डाहिरे पिता रघुराज उम्र 22 वर्ष निवासी पड़ाव चौक मुंगेली

3. कोमल यादव पिता बालाराम उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 21 खर्रीपारा मुुंगेली

4. किशोर ध्रुव पिता स्व. राजेन्द्र 36 वर्ष निवासी झझपुरी खुर्द थाना जरहागांव

5. अमित साहू पिता स्व.बाबुराम उम्र 38 वर्ष निवासी झझपुरी खुर्द थाना जरहागांव

जप्ती:-

1. ब्राउन शुगर वजन 14.51 ग्राम कीमती 65000 रूपये

2. मोबाईल 05 नग कीमती 70000 रूपये

3. तस्करी मे प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल एनएस क्रमांक सीजी 09 जेएफ 5822 कीमती 65000 रूपये। कुल कीमती 2 लाख रूपये।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी.कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), निरी.प्रसाद सिन्हा (प्रभारी सायबर सेल), उपनिरी. पारख साहू, सउनि ईश्वर राजपूत प्र.आर.यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, नोखेलाल कुर्रे, अजय क्षत्री आर. भेषज पाण्डेकर, रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, राहुल यादव, राकेश बंजारे, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े, राहुल कश्यप, राहुल ठाकुर, संजय यादव, मनोज टंडन,अजय चंद्राकर की अहम भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button