छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

तिरंगा रैली : देशभक्ति के रंग में रंगा मुंगेली, रैली में शामिल हुए विधायक मोहले,125 मीटर तिरंगे के साथ दिखी अद्भुत एकता

मुंगेली,

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिला मुख्यालय स्थित आगर खेल परिसर से जिला कलेक्टोरेट के जनदर्शन कक्ष तक ‘‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’’ की थीम पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को एकजुट करते हुए देश प्रेम की भावना जगाना एवं एक झंडे के नीचे पारस्परिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना था। इस यात्रा में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक श्री दीनानाथ केशरवानी, आमजन एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की विशेष बात यह थी कि 125 मीटर लंबे तिरंगा को स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में थामे पारस्परिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन जनदर्शन कक्ष में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि ‘‘जय जवान, जय किसान’’ ‘‘हिंदुस्तान रहे महान’’। उन्होंने कहा कि 1947 के पहले हमारा देश गुलाम था, स्वतंत्रता पूर्व हमारे पूर्वजों ने तरह-तरह की यातनाएं सही। देश की आजादी के लिए हमारे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने संविधान और देश के कानून का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आज के इस भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिरिक कलेक्टर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button