Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

आगामी वर्षा ऋतु में आपदा प्रबंधन हेतु कलेक्टर मुंगेली ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

अभय न्यूज़ मुंगेली// मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार ने वर्षा ऋतु में बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति निर्मित होने पर प्राकृतिक तथा नैसर्गिक घटनाओं में तात्कालीक राहत के पहुंचाने  जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 116 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में तहसील कार्यालयों में संपर्क स्थापित  कर बाढ़ नियंत्रण कक्षों से जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगा। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07755-264440 है। कलेक्टर ने अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी मो. न. 9827986654 को जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की 03 पालियों में ड्यूटी लगाई है। 

इसी तरह तहसील स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। मुंगेली के लिए प्रभारी तहसीलदार कुणाल पाण्डेय मो. नं. 8103537727, पथरिया के लिए तहसीलदार छाया अग्रवाल मो.न. 9584756761, लोरमी के लिए तहसीलदार शेखर पटेल मो. न. 7999582081, जरहागांव के लिए तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार मो. नं. 7987417595, लालपुर थाना के लिए तहसीलदार महेत्तर प्रसाद कौशिक मो. न. 9893120779 और सरगांव के लिए तहसीलदार अतुल वैष्णव मो. न. 7000730700 को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  जिला प्रशासन ने जनता से अपील किया हैँ कि जिले में कहीं भी प्राकृतिक आपदा, बाढ़ की जानकारी सम्बंधित तहसील के नोडल कों अवश्य भेजे.

Related Articles

Back to top button