उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विप्र समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान
Deputy Chief Minister Arun Saw honored the newly elected public representatives of the Brahmin community

अभय न्यूज मुंगेली। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली के सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में विप्र समाज के नव निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों का सम्मान किया। श्री साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, विप्र समाज ने हमेशा देश, धर्म और समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि, आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करेंगे। श्री साव ने विप्र भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा की।
मुंगेली शहर से मिले संस्कार के कारण प्रदेश स्तर पर काम करने का अवसर मिला है। मुंगेली की मिट्टी और पानी में बहुत ताकत है। इस मिट्टी ने कई बड़े राजनेता एवं प्रशासनिक अधिकारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि, संघ लोक सेवा आयोग (Upsc) में मुंगेली के बेटे का चयन हुआ। इससे शहर का मान समान गौरव बढ़ा है। समारोह में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सर्व समाज का पथ प्रदर्शक रहा है, सभी समाज के सुखी होने की कामना ब्राह्मण समाज करता है। श्री मोहले ने विप्र भवन के विद्युतीकरण, साज सज्जा आदि के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकान्त पांडेय ,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने भी संबोधित किया। सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली के अध्यक्ष पं अवधेश शुक्ला ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन सुनील पाठक ने एवं आभार स्वतंत्र मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली रोहित शुक्ला,उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली जयप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद पथरिया मनोज पांडे, सभापति जनपद पंचायत मुंगेली पवन पांडे, पार्षद नगर पालिका परिषद मुंगेली श्रीमती विजय लक्ष्मी शुक्ला, सभापति नगर पालिका परिषद लोरमी विश्वास दुबे, पार्षद नगर पालिका परिषद लोरमी श्रीमती सीमा मनीष त्रिपाठी, पार्षद नगर पालिका परिषद लोरमी धनंजय दुबे, सरपंच ग्राम पंचायत गस्तीकापा विकास उपाध्याय, सरपंच ग्राम पंचायत जेवरा पथरिया श्रीमती शशि प्रभात शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत गोल्हापारा लोरमी अमन तिवारी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पं दीनानाथ उपाध्याय, श्रीकांत गोवर्धन,शैलेश पाठक,श्रीमती निष्ठा पांडेय,कुणाल पाण्डेय,गिरीश शुक्ला,प्रमोद पाठक, प्रभात तिवारी,हिमांशु मिश्रा, नीलकंठ तिवारी,रामेश्वर तिवारी,वीरेंद्र पौराणिक, आशीष मिश्रा, राकेश तिवारी, अरुण पाठक,प्रद्युम्न तिवारी, संजीव गौरहा,मनोज मिश्रा, सतीश पाठक,सुमित तिवारी,रितेश पाठक, ध्रुव पाण्डेय, संजय तिवारी दीपक शर्मा, मोहन उपाध्याय, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी,संजय त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी,प्रशांत शर्मा,ओमप्रकाश दीक्षित,आयुष शुक्ला,राहुल पाठक, आयुष दीवान,मंजुला शर्मा, उर्वशी पाठक, कल्पना मिश्रा,निधि पौराणिक,रश्मि तिवारी,चंद्रप्रभा तिवारी, लक्ष्मी पाण्डेय,संगीता दुबे,अनिता तिवारी,ऋतु तिवारी, आराधना तिवारी, रजनी पाठक, नीशु मिश्रा, स्वीटी पाठक, पूनम चौबे,संध्या उपाध्याय, राजेश्वरी पाठक, सहित विप्र समाज के सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे।