छात्र हितों के समर्थन में मुंगेली कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन व कैंडल मार्च निकालकर छात्रा हरिका राव नायडू को दी श्रद्धांजलि

अभय न्यूज मुंगेली।22 जुलाई 2026।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार शाम मुंगेली जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर जगदलपुर की छात्रा सुश्री हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए घनश्याम वर्मा ने कहा कि छात्र-युवा देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं की अनदेखी किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं तथा युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव जैसे मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा सांसद प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी जनता की आवाज दबाने का प्रयास है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्वक मार्च किया और दिवंगत छात्रा हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण छात्रा द्वारा आत्महत्या की घटना अत्यंत दुखद और पूरे देश के लिए चिंताजनक है। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना बताते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्र हितैषी बनाने की मांग की। साथ ही दिवंगत छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा छात्र हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, हेमेंद्र गोस्वामी, दीपक गुप्ता, उर्मिला रमेश यादव, दिलीप बंजारा, संजय यादव, मुकेश मिरी, रघुराज सिंह, मनिष त्रिपाठी, श्री ठाकुर, उमेश धृतलहरे, संजय जायसवाल, अरविन्द वैष्णव, विद्यानंद चंद्राकर, जित्तू श्रीवास्तव, जलेश यादव, विष्णु खांडे, रघुराज श्रीनेत, तारणी विश्वकर्मा, सूरज यादव, थानु राजपूत, भरत लाल टोण्डे, अखिल टोण्डर, कुलेश्वर बारमते, संपत जायसवाल, मकराल यादव, कृष्णा यादव, सुरेन्द साहु, निरंजन साहू, रवि कोशले, सुरेश बंजारे, अजय साहू, साहिल हुसैन, कुलदीप पाटले, उत्तरा अनंत, जगदीप, नौसाद खान, खेलन दास ,अरूण कुलमित्र, नीरज यादव, राम तलरेजा, विरेन्द्र, विनय, विनय यादव, टेकलाल, अजय, रणजीत सिंह, देव साहू, शत्रुहन निषाद, नामदेव बंजारा, अभिलाष जायसवाल, कैलाश श्रीवास, हेमन्त ,राजेन्द्र, दीपक कुमार, रामचंद्र साहू, अतिश देवांगन, तनिष कुर्रे, धीरेन्द्र, निखिल बंजारा, मंजू शर्मा, अनिता विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।