भाजपा ज़िला मुंगेली की ज़िला कार्यशाला सम्पन्न, की आगामी कार्यक्रमों योजना तय

अभय न्यूज मुंगेली ,
भारतीय जनता पार्टी ज़िला मुंगेली का जिला कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में आज संपन्न हुआ। कार्यशाला में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “विकसित भारत-बदलता भारत” अभियान (7 जून), अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि (23 जून) के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति भी किया गया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से ज़िला प्रभारी एवं मुख्यवक्ता ज्योतिनंद दुबे, ज़िला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष पाठक, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र वैष्णव, नरेन्द्र शर्मा, शीलू साहू, शिवप्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, विनय साहू, मानिक सोनवानी एवं नागेश्वर सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण ज़िला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा दिया गया। उन्होंने संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित राजनितिक प्रस्ताव का वाचन किया गया जिसका सभी ने समर्थन किया।
ज़िला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी रूपरेखा एवं क्रियान्वयन की योजना प्रस्तुत किया। वहीं प्रदेश द्वारा पारित नक्सली उन्मूलन प्रस्ताव का वाचन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र वैष्णव ने किया जिसका उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया।
- कार्यक्रम का संचालन ज़िला महामंत्री कैलाश सिंह ने किया तथा अंत में ज़िला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी जनपद पंचायत लोरमी अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरगांव परमानंद साहू , रामेश्वर बंजारा, सुनील पाठक, अनुसूचित जाति मोर्चा ज़िला अध्यक्ष शिवकुमार बंजारा, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष राकेश साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रितेश यादव, मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, नागेश्वर जायसवाल, पोषण यादव, संजय राजपूत, सुखचंद साहू, राजेंद्र साहू, मोहन भोजवानी, महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, अशोक साहू, मनोहर मोहले, लालाराम साहू, जीवन पटेल, यश गुप्ता, लेखू साहू, मानसिंह मोहले, हैप्पी हुरा, रिजवान हक, महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, ज़िला सोशल मीडिया संयोजक अशोक निर्मलकर, डोमन दीक्षित, रितिमा लाल, पूर्णिमा ध्रुव, नंदनी साहू, रिंकू सिंह, श्रीहरि सिंह, पवन पाण्डेय, केशव साहू, हुकुम सिंह, जवाहर दिवाकर, विजय यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी सभी अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी ज़िला मुंगेली के ज़िला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दी गई।