Breaking Newsकरियरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यशिक्षा

समन्वय कला संगीत महाविद्यालय, मुंगेली में नवीन सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से प्रारंभ

अभय न्यूज मुंगेली,

जिले के कला एवं संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। बी.आर. साव स्मृति समन्वय कला संगीत महाविद्यालय, मुंगेली में नवीन सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जा रही है। यह संस्थान अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मिरज (महाराष्ट्र) से मान्यता प्राप्त है तथा पिछले 35 वर्षों से संगीत एवं कला शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहा है।

महाविद्यालय में नए भवन, नई साज-सज्जा एवं नए विषयों के साथ जिले का एकमात्र संगीत महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त है। यहां विद्यार्थियों के लिए तबला, कथक, गायन, गिटार, चित्रकला, पैड/ड्रम, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, बैंजो, वेस्टर्न डांस, कीबोर्ड, वायलिन, योग, बांसुरी, जुंबा, नैतिक शिक्षा-सदाचार एवं मार्शल आर्ट जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण उपलब्ध रहेगा।

संस्थान प्रबंधन ने जिले एवं आसपास के विद्यार्थियों, युवाओं एवं कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर अपने हुनर को निखारने की अपील की है।

प्रवेश हेतु संपर्क करें: 9893800891, 9826773452

खुलने का समय:
सुबह 07 बजे से 10 बजे तक एवं शाम 04 बजे से 08 बजे तक।

पता:
बी.आर. साव शा. उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय परिसर, अंबेडकर वार्ड, पड़ाव चौक, मुंगेली, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button