
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की प्रथम दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है और घर-घर में घटस्थापना कर माता की आराधना की जा रही है। नवरात्रि के आरम्भ के साथ ही भक्तिमय माहौल बन गया है।
इस पावन अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मान्यता अनुसार माँ शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं और शक्ति, स्थिरता एवं समर्पण का प्रतीक मानी जाती हैं। भक्तजन इस दिन व्रत रखकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं । यह पर्व आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में नई चेतना का संचार करता है। उन्होंने माँ शैलपुत्री से कामना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, नवरात्रि का यह पर्व सभी के लिए मंगलमय हो।