
अभय न्यूज मुंगेली – ए आई सी सी के निर्देश पर पुरे प्रदेश मे सविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी मे 26 मई को जिला स्तरीय सविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया,, जिसमे मुख्य रूप से जगत गुरु रूद्र कुमार पूर्व केबिनेट मंत्री, एवं ए आई सी सी महासचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। कांग्रेस मुखिया मर्लिकार्जुन खडगे एवं राहुल गाँधी द्वारा चलाये जा रहे सविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच अपने विचार साझा किये. दोनों नेताओं ने अपने ओजस्वी संबोधन में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान पर हो रहे हमलों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज़ उठाने की अपील की। पूर्व केबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा, “संविधान की आत्मा में ही भारत की विविधता, एकता और न्याय की भावना बसती है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज देश को उन युवाओं की जरूरत है जो संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए मैदान में उतरें। देवेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाये गए सविधान मे आज छेड़ छाड कि जा रही है,, जो बर्दास्त नहीं किया जायेगा,, बाबा साहब के बनाये गए सविधान मे सभी को समानता का अधिकार दिया। सभी को मतधिकार का अधिकार दिया,, आज उससे झेड़छाड़ की जा रही है,,
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कियह केवल एक सभा नहीं बल्कि संविधान की रक्षा हेतु जन-जागरण की शुरुआत है। आज संविधान के साथ जो छेड़छाड की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं का जिस तरह से सरकार दुरूप्योग कर रही है। जो भी उनके विरोध में बोलता है। उसे किसी न किसी प्रकार प्रताडित करने का कार्य किया जा रहा है। वो अशोभनिय है। हमारे नेता राहुल गांधी दुर दर्शिता का ही परिणाम है कि आज सरकार को जाति जनगणना कराने का निर्णय लेना पडा। हमारे नेता ने जो संविधान बचाओं का बीडा उठाया है हम सब उनके साथ है। नगरपालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया , अभिलाष सिंह ने सविधान की पुस्तक गुरु रूद्र कुमार एवं देवेंद्र यादव को भेट कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया । इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह, आत्मा सिंह क्षत्रिय, चद्रभान बारमते, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, विनय शुक्ला, चुरावन मंगेश्कर, दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, हेमेन्द्र गोस्वामी, लक्ष्मीकांत भास्कर, संजय यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, नूरजहां, खुशबू आदित्य वैष्णव, हेमिन मंगेश्कर , बड़ी संख्या में जिला/शहर, लोरमी ब्लाक, जरहा गांव ब्लाक, पथरिया ब्लाक, डिंडौरी ब्लाक नगर पालिका के पार्षदगण, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल एवं अन्य अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। मंच संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने किया। उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी नवनीत शुक्ला ने दी।