Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद राज्य सरकार का कड़ा फैसला

अभय न्यूज रायपुर,

राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही उन पर सोशल मीडिया में महिला के साथ कथित आपत्तिजनक फोटो, अश्लील चैट वायरल होने के मामले में राज्य सरकार ने की है। आदेश में कहा गया है कि अधिकारी ने अपने पद के अनुरूप आचरण नहीं किया और गरिमापूर्ण पद पर रहते हुए नैतिकता के प्रतिकूल व्यवहार किया।

उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और स्थापित सामाजिक व सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन किया। यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम 3 (1-क) (1), नियम 2(ख) (vii) और नियम 17-क (दो) का उल्लंघन माना गया है। सरकार के इस सख्त रुख से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button