
अभय न्यूज मुंगेली,
अत्यंत हर्ष की बात है कि इस मंगलवार 17 / 03 / 2026 को सर्व श्रीवास समाज द्वारा मंगल भवन खर्रीपारा, मुंगेली में बड़े हर्षोल्लास के साथ चैत्र नव वर्ष 2026 के पहले, होली त्यौहार के उपरांत होली मिलन ( तेरस ) का कार्यक्रम रखा गया। इस होली मिलन ( तेरस) कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि नाई – नाई भाई -भाई, आपसी सामंजस्य ,एकता को बनाए रखना, समाज को मजबूती प्रदान करना है । इस अवसर पर समाज के लोग ढोल , नगाड़ा, मांदर ,फाग गीत संगीत में झूमने लगे। इस अवसर पर उपस्थित रहे सर्व श्रीवास समाज के अध्यक्ष राजीव श्रीवास, कनौजिया श्रीवास समाज अध्यक्ष मुकेश श्रीवास, सचिव सीताराम श्रीवास, रंजीत श्रीवास, जलेश, अंतु, अनिल, सोनू, रामेश्वर, रमेश, सोनू, भावेश, अशोक, प्रमोद,राजकुमार, प्रदीप, सरजू, रामस्वरूप, संस्कार, लक्ष्मी, मोहन, चंद कुमार, दिलेश्वर, सुशील, माधव, शत्रुघ्न, राहुल श्रीवास तथा समाज के लोग सैकड़ो की संख्या में होली मिलन तेरस को यादगार बनाने के लिए सम्मिलित हुए।




