Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

मुंगेली जिला में भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का कार्यशाला संपन्न हुआ

  1. अभय न्यूज़ मुंगेली //भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा “अटल परिसर” जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के कार्यकर्ताओं को नवीनतम संगठनात्मक रणनीतियों, सोशल मीडिया प्रबंधन एवं प्रभावी जनसंपर्क कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण देते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

प्रथम सत्र

प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व, कार्यकर्ता निर्माण तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उल्लेख किया। उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम” के सिद्धांत को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत ने कोविड काल में अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक परिवार की भावना को साकार किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

द्वितीय सत्र

  1. द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता जगन्नाथ पाणिग्रही (प्रदेश उपाध्यक्ष) ने प्रशिक्षण की रूपरेखा, समय-सारणी, अनुशासन, कार्यपद्धति एवं पंजीयन से समापन तक की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रोटोकॉल का विधिवत पालन ही प्रशिक्षण की सफलता सुनिश्चित करता है

तृतीय सत्र

तृतीय सत्र में विभाग प्रचारक बिलासपुर गणेश साहू ने ‘पंच प्रबोधन’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिवार में संवाद बढ़ाने, भेदभाव समाप्त करने, पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

चतुर्थ सत्र

चतुर्थ सत्र में सचिन गुप्ता ने एआई एवं सोशल मीडिया के प्रभावी और सकारात्मक उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने एवं उसकी निगरानी के उपाय भी बताए।

अंतिम सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं उनके “एकात्म मानववाद” सिद्धांत पर प्रकाश डाला और कहा कि अंत्योदय की भावना ही संगठन की आत्मा है।

 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गुरमीत सलूजा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद बिलासपुर लखन लाल साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिला महामंत्री कैलाश ठाकुर, विनय साहू, वर्षा विक्रम सिंह, अंबालिका साहू, रजनी मानिक सोनवानी, नरेश पटेल सहित मंडल अध्यक्षगण एवं जिले के 149 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button