
अभय न्यूज मुंगेली,
महिला मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा केंद्रीय बजट पर महिला संवाद कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय “अटल परिसर” मुंगेली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
स्वागत भाषण व कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अंजना दास द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के प्रभारी एवं प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता डहरिया द्वारा कहा गया कि केंद्रीय बजट महिलाओं को आगे बढ़ाने, स्वरोजगार देने के लिए बहुत ही सार्थक साबित होगा
मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगा, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में इस बजट की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है छात्राओं को पढ़ाई को प्रोत्साहन देने के लिए निः शुल्क पाठय सामग्री, सरस्वती साइकिल योजना वितरण योजना संचालित है जो अत्यंत लाभप्रद है। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुनीता साहू द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में सावित्री राजपूत, पुष्पा यादव, पूर्णिमा यादव आरती ध्रुव, संगीता ध्रुव, पूर्णिमा अहिरवार, अंजनी शर्मा, रेखा ठाकुर, अनीता साहू, सत्या राजपूत,वीविश्वासा मानिकपुरी, गायत्री ध्रुव, सरस्वती ढीमर, दुर्गा श्रीवास, रजनी साहू, हेमलता साहू, सावित्री साहू, काजल सोनी, अजीता जायसवाल, कविता राजपूत, चित्रलेखा राजपूत, रुक्मणी राजपूत, हेमलता राजपूत, गायत्री साहू, श्वेता सोनी, रितिमा लाल, गायत्री भोई आदि महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।