छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कतकनीकीमुंगेलीराज्य

अपर कलेक्टर जी.एल.यादव ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अभय न्यूज मुंगेली,

जिला मुंगेली के राजस्व विभाग के कामकाज में कसावट लाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अपर कलेक्टर जी.एल. यादव द्वारा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों और डिजिटल रिकॉर्ड्स को अपडेट करने के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक की मुख्य समीक्षा और निर्देश- 

DSC खसरा अपडेट: अपर कलेक्टर ने डी.एस.सी. (Digital Signature Certificate) के माध्यम से खसरा कार्य को तत्काल अपडेट करने हेतु निर्देशित किया, ताकि डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी और रिकॉर्ड नागरिकों को सुगमता से उपलब्ध हो सकें।  नक्शा बटांकन एवं अभिलेख शुद्धता: बैठक में नक्शा बटांकन और खसरा विहीन नक्शों के सुधार के संबंध में विशेष निर्देश दिए गए। साथ ही अभिलेख शुद्धता की गहन समीक्षा की गई ताकि राजस्व रिकॉर्ड पूरी तरह त्रुटिहीन रहें।

लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान: जो प्रकरण समय-सीमा से बाहर (OOD) हो चुके हैं, उन्हें विशेष प्राथमिकता देकर परिणाम लाने को कहा गया। अविवादित नामांतरण, बटवारा और त्रुटि सुधार के मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

सीमांकन एवं डायवर्सन:  सीमांकन कार्यों हेतु पटवारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए और डायवर्सन (व्यपवर्तन) प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

वृक्ष कटाई में प्रगति: बैठक में बताया गया कि वृक्ष कटाई के मामलों में जिले में अच्छा परिणाम आया है और प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया है।

अपर कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता लाएं और तय समय-सीमा के भीतर जनता की समस्याओं का समाधान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button