मुंगेली को नई सौगात पुराने बस स्टैंड के पास खुलेगी सिटी डिस्पेंसरी प्रस्ताव स्वीकृत
डिप्टी सीएम साव, केंद्रीय मंत्री साहू और विधायक मोहले का जनता ने जताया आभार

अभय न्यूज मुंगेली,
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई सौगात शहर के हृदय स्थल पुराने बस स्टैंड के समीप नई सिटी डिस्पेंसरी हॉस्पिटल की स्वीकृति प्रस्तावित होने से मुंगेली वासियों में हर्ष की लहर है। इस सौगात के लिए नगरवासियों ने प्रदेश के मुखिया और क्षेत्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट की है। शहर के मध्य स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस मांग को प्रमुखता से शासन तक पहुंचाने और स्वीकृति दिलाने के लिए मुंगेली वासियों ने संयुक्त रुप से-
मा. विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)
मा.अरुण साव (उपमुख्यमंत्री)
मा. तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री)
मा. पुत्रूलाल मोहले (क्षेत्रीय विधायक)
का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कोटि-कोटिं धन्यवाद दिया है।
भीड़ होगी कम,मिलेगा बेहतर उपचार
पुराने बस स्टैंड के पास सिटी डिस्पेंसरी खुलने से शहर के मुख्य हिस्से और आसपास के वार्डों के निवासियों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे जिला अस्पताल पर पड़ने वाला मरीजों का अतिरिक्त दबाव भी कम होगा और आपातकालीन स्थिति में लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता सुलभ हो सकेगी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्तमान सरकार और क्षेत्र के कद्दावर नेताओं के समन्वय से मुंगेली विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में यह इजाफा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित होगा। आभार व्यक्त करने वालों में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल रहे।

