
अभय न्यूज मुंगेली,
दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन विधायक मुंगेली एवं भाजपा नेताओं के द्वारा किया गया। विधायक मोहले ने कहा कि दैनिक भास्कर का यह कैलेंडर जनमानस के लिए उपयोगी है जिससे उनके तीज त्यौहारों की जानकारी पाठकों को मिलती है। दैनिक भास्कर को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं विधायक मोहले द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर दैनिक भास्कर के जिला ब्यूरो प्रमोद पाठक, होटल सिंग के संचालक इंद्रजीत सिंह, भुवन पटेल, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव, शैलेंद्र तिवारी, प्रवीण सोनी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


