
अभय न्यूज मुंगेली,
लोरमी विकासखंड के ग्राम बिजराकछार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुंगेली एवं बिलासपुर जिले के स्वयंसेवकों द्वारा जनजाति बंधुओं के लिए कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शीत ऋतु में ठंड से राहत पहुँचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य सम्पन्न किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व के भाव से जनजाति परिवारों को आवश्यक गर्म वस्त्र प्रदान किए तथा उनके साथ आत्मीय संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान समाज में समरसता, सहयोग और सेवा के मूल्यों पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंजीत सिंह पवार, परसराम निर्णेजक, आकाश परिहार, विश्राम निर्मलकर, लक्ष्मीकांत निर्णेजक, अरुण निर्णेजक, प्रदीप निर्णेजक, रामशरण यादव, हजारी साहू, दयाराम साहू एवं सुनील ठाकुर उपस्थित रहे।

उपस्थित स्वयंसेवकों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुँच सके।

