छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्यस्वास्थ्य

पल्स पोलियो अभियान सामूहिक जिम्मेदारी का बना प्रतीक, मुंगेली में दिखा समन्वय

अभय न्यूज मुंगेली,

भारत पोलियो मुक्त देश है, परंतु यह बीमारी अभी कुछ देशों में मौजूद है और इसका खतरा दोबारा लौट सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार, 21 दिसंबर 2025 को जिलेभर में पांचवां पोलियो दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ‘हर बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक’ दिलाने के संकल्प के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब मुंगेली की ओर से रोट्रैक्ट पोलियो बूथ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आस-पास के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और पोलियो-मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने में योगदान दें।अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में वार्ड पार्षदों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने आगे बढ़कर सहभागिता निभाई।शंकर वार्ड में मोहन मल्लाह अरविंद वैष्णव,अमितेश आर्य राजेश नामदेव राजा मणिक ने और परमहंस वार्ड में जितेंद्र दावड़ा, शिवाजी वार्ड में सूरज यादव एवं रामगोपाल तिवारी,पप्पी मिश्रा गांधी वार्ड में विनय चोपड़ा, सुभाष वार्ड में असलम खान, बशीर खान वार्ड में मकबूल खान तथा अंबेडकर वार्ड में आयुष शुक्ला ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।वार्ड प्रतिनिधियों एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश (पप्पी) मिश्रा ने भी वार्डवासियों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। अभियान के दौरान मितानिन, ए.एन.एम. और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को इस महत्वपूर्व स्वास्थ्य पहल के प्रति जागरूक किया।स्वास्थ्य विभाग ने पुनः यह संदेश दोहराया — “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button