
अभय न्यूज मुंगेली,
स्टार्स ऑफ टुमारो द्वारा आयोजित मुंगेली व्यापार मेला अपने दसवें वर्ष के पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। और आज इस पांचवें दिन केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के आतिथ्य में मुंगेली व्यापार मेला का आज का सांस्कृतिक कार्यक्रम.. छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार आरु साहू एवं उनके टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मुंगेली व्यापार मेला अब केवल जिला स्तरीय आयोजन न होकर, प्रदेश और देश दोनों स्तरों पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। जनता इसकी लोकप्रियता को इस बात से समझ सकती है कि पूरे साल लोग बेसब्री से इसके आगमन का इंतजार करते इसे “मुंगेली का त्योहार” कहकर याद करते हैं।



