छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराज्य

नगर पालिका मुंगेली का विकास, संस्कृति और स्वच्छता की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय, सभी 22 वार्डों में स्वयं के आंगनबाड़ी भवन निर्माण

अभय न्यूज मुंगेली,

नगर पालिका परिषद की हाल ही में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जनहित, स्वच्छता एवं शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

गौ माता के सम्मान में बड़ा निर्णय- हमारी भारतीय संस्कृति में गौ माता को सर्वाेच्च स्थान प्राप्त है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा मवेशी बाजार में प्रत्येक बुधवार को होने वाली वसूली एवं खरीद-फरोख्त को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह कदम गौ माता के सम्मान और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

चौक का नामकरण – शहर के गौरव की ओर कदम शहर के विकास एवं गौरव को बढ़ाते हुए, पानी टंकी के पास स्थित रामलला चौक एवं फिल्टर प्लांट चौक का नाम बदलकर “माननीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक” रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

वार्डों में बनेंगे स्वयं का आंगनबाड़ी भवन– परिषद द्वारा यह निर्णय लिया गया कि शहर के सभी 22 वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्वयं के भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे बच्चों एवं माताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

स्वच्छता अभियान में सख्ती, 500 जुर्माना– शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया कि सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, मुनादी के माध्यम से नागरिकों को जागरूक भी किया जाएगा।

समर्पण और प्रतिबद्धता– इन सभी निर्णयों से यह स्पष्ट होता है कि नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला  के नेतृत्व में पूरी परिषद मुंगेली के विकास, स्वच्छता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम इन प्रयासों में सहयोग करें और मुंगेली को एक आदर्श, स्वच्छ एवं गौरवशाली शहर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहा- “परिषद का मुख्य उद्देश्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाना है। आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण और स्वच्छता अभियान में सख्ती, दोनों ही कदम मुंगेली की तस्वीर बदलने के लिए उठाए गए हैं।” इस बैठक में उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष मोहन मल्लाह, वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव, पार्षद सूरज यादव, विनय चोपड़ा, अजय साहू, रोशन सोनी, विजय बंजारा, रामकिशोर नारद देवांगन, संजय चंदेल, निमेश देवांगन, जितेंद्र दावड़ा, असलम खान, कुलदीप पाटले सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर इन जनहितैषी प्रस्तावों का समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button