छत्तीसगढ़मुंगेलीराज्यस्वास्थ्य

सीएमएचओ डॉ.साहा ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश

मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी, कुष्ठ उन्मूलन एवं मौसमी बीमारियों की तैयारियों पर विशेष फोकस

अभय न्यूज मुंगेली,

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने आज बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

बैठक के दौरान डॉ. साहा ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा की। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘चिरायु’, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम तथा मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक योजना के अंतर्गत प्राप्त भौतिक उपलब्धियों एवं वित्तीय व्यय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करवाई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. साहा ने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कम प्रगति वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और आगामी दिनों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ डॉ. साहा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आमजन तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सक्रियता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ.गिरीश कुर्रे, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. मनीष बंजारा, खंड चिकित्सा अधिकारी पथरिया डॉ. अमित लाल सहित जिले के समस्त विकासखंडों के कार्यक्रम प्रबंधक, डाटा प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button