छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कधर्ममुंगेलीराज्य

स्काउट गाइड संघ मुंगेली ने रामनवमी पर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

अभय न्यूज मुंगेली,

सेवा को सर्वोच्च स्थान देने वाले भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली के तत्वाधान में जिला मुख्य आयुक्त राणा प्रताप सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशक तथा जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में जिले में कुल छः स्थानों पर रामनवमी के पावन अवसर पर प्याऊ घर का उद्घाटन किया गया।गजेन्द्र यादव स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंग खालसा द्वारा पूरे राज्य में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं समाजसेवी के सहयोग से प्याउ घर खोलने और प्यासे राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए जारी आदेश के परिपालन में जिला संघ मुंगेली के राजेन्द्र दिवाकर जिला प्रशिक्षण आयुक्त, सृष्टि शर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड, जय बहादुर सिंह खांडेकर ब्लॉक सचिव मुंगेली, विवेक केसरवानी ब्लॉक सचिव पथरिया के सक्रियता के फलस्वरुप जिला मुख्यालय मुंगेली में चार एवं जिले में छः स्थानों में प्याउ घर का उद्घाटन और शुभारंभ हुआ।

मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम रामगोपाल तिवारी वार्ड पुलपारा मुंगेली में संपन्न हुआ। जहां जयप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली के सौजन्य से हनुमान मंदिर के पास प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। जिसमें जेठमल कोटड़िया अध्यक्ष, राणा प्रताप सिंह ठाकुर जिला मुख्य आयुक्त, रामशरण यादव उपाध्यक्ष, संतोष कुमार यादव कोषाध्यक्ष, कुणाल पांडेय तहसीलदार मुंगेली, चंद्रकांत राही अतिरिक्त तहसीलदार मुंगेली, अशोक सोनी डीएमसी मुंगेली, स्वतंत्र मिश्रा, उमाकांत सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार नवरंग प्राचार्य, राजेन्द्र दिवाकर डीटीसी स्काउट, शीला जायसवाल, चंपालाल सुथार आजीवन सदस्य, अवधेश पाठक, राहुल पाठक, मोनू बेलदार जिला सचिव, सृष्टि शर्मा डीओसी गाइड मुंगेली, जय बहादुर खांडेकर ब्लॉक सचिव मुंगेली सहित स्काउट रुद्रकुमार, देवकुमार एवं विक्रमजीत अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, साथ ही विवेक कुमार साहू कोना तथा रेंजर बमलेश्वरी साहू, मोनिका पात्रे, मुस्कान डाहिरे, जया घिर्रे, सौम्या घिर्रे, रोशनी घिर्रे तथा रोवर दिव्यांशु साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोना एवं गाइड्स स्नेहा, अनामिका अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली सहित अन्य स्काउटर गाइडर उपस्थित रहे।इसी प्रकार जिला मुख्यालय मुंगेली शहर में आत्मानंद विद्यालय दाऊपारा, हनुमान मंदिर परिसर में सृष्टि शर्मा डीओसी गाइड मुंगेली के सौजन्य से तथा सुरीघाट मुंगेली में रमेश यादव, उर्मिला रमेश यादव पूर्व सभापति जिला पंचायत मुंगेली के सौजन्य से एवं बालानी चौक मुंगेली में नरेन्द्र देवांगन, मां कल्याणी वस्त्रालय के सौजन्य से स्वतंत्र तिवारी अधिवक्ता एवं पत्रकार व अन्य स्काउटर गाइडर पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्याउ घर शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ।मुंगेली जिले के जरहागांव परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोना में राजकुमार सोनवानी सरपंच के सौजन्य से ऋषि दीवान, रामचंद्र साहू, बिसाहू राम साहू, सुखनंदन साहू, महेंद्र साहू एवं स्काउटर जय बहादुर खांडेकर, शैलेंद्र कुमार राठौर, गाइडर सृष्टि शर्मा की उपस्थिति में प्याउ घर उद्घाटित हुआ तथा विकासखंड पथरिया में ब्लॉक सचिव विवेक केसरवानी के नेतृत्व में ग्राम कुकुसदा में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्याउ घर उद्घाटित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button