Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

कृषि उन्नति योजना: आदान सहायता राशि वितरण समारोह सम्पन्न, किसानों के चेहरों पर दिखी खुशहाली.

1.05 लाख से अधिक किसानों के खातों में 387 करोड़ से अधिक राशि पहुंची.

अभय न्यूज मुंगेली,

कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम मुंगेली में कृषि उपज मंडी परिसर, लोरमी में मानस मंच एवं पथरिया में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के किसानों के बैंक खातों में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की अंतर राशि का एकमुश्त अंतरण किया। जिले में इस योजना के तहत 01 लाख 05 हजार 700 से अधिक किसानों के खातों में कुल 387 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। कृषि उन्नति योजना अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और शासन द्वारा उनके खातों में अंतरित की जा रही सहायता राशि को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, वरिष्ठ नागरिक शैलेष पाठक सहित अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज तथा कृषि विभाग की वीना ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों ने किसानों को आदान सहायता राशि मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

किसानों के चेहरों पर दिखी खुशियां : विधायक मोहले

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहले ने कहा कि आदान सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचने से उनके चेहरों पर खुशियां साफ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सभी किसानों को बधाई देते हुए आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसानों को ऋण पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना पड़ता, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलती है। विधायक ने किसानों को धान के साथ-साथ दलहन और तिलहन जैसी अन्य फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने किसान समृद्धि योजना के तहत प्रतिवर्ष 06 हजार रूप्ए की सहायता राशि मिलने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने किसानों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है। उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने कहा कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था बिना किसी बड़ी समस्या के सफलतापूर्वक संपन्न हुई है, जो किसानों और प्रशासन के समन्वय का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिले के किसानों के खातों में 387 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। यह जिले के लिए गर्व और उत्साह की बात है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व इस आर्थिक सहायता से और अधिक खुशहाल होगा तथा जिला प्रशासन आगे भी किसानों के हित में मार्गदर्शन और सहयोग देता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा चयनित किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और किसानों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button