पुलवामा के शहीदों के स्मृति में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर किया श्रमदान

अभय न्यूज मुंगेली,
प्राचीन शंकर मंदिर मल्लाह पारा मुंगेली में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूतों की पावन स्मृति में शंकर मंदिर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर की स्वच्छता, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया।

कार्यक्रम में शंकर मंदिर समिति के संयोजक राजेश नामदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गोचंद पटेल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना का विकास करना है।
इस कार्यक्रम में सुलेखा कांत , दिव्या नामदेव, करीना, हेमलता , प्रीति, धर्मराज ,सपना, राजसिंह, परिनियन, आकाश, केशव, भूपेंद्, ओमसागर, सुरज, आनंद, आस्था, दीपिका, रागनी, गोपाल, रामसिंह, पुष्पराज, रितेश ,रनिया अधिक संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे । अंत में सभी ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

