छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कदेशमुंगेलीराज्यशिक्षा

एसएमडीसी अध्यक्ष रामशरण यादव ने पीएम श्री सेजेस दाऊपारा में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया

अभय न्यूज मुंगेली,

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में 77 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, भारत माता एवं महात्मा गांधी जी के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष रामशरण यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। शाला प्राचार्य डॉ. आई.पी.यादव सहित वरिष्ठ शिक्षक/शिक्षिकाओं ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि यादव ने अपने ओजस्वी संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र अपनी प्रतिभा का हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर संस्थान का नाम गौरवान्वित करें। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें हमारे महापुरुषों के संघर्षों और वीर सेनानियों के उन सपनों की याद दिलाता है, जिन्हें हमें अपनी मेहनत से साकार करना है। जिनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सांस ले रहे हैं।

शाला प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। जिसके कारण प्रतिवर्ष इस तिथि को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारा संविधान लागू होने के बाद हमारे देश में अपने संविधान अनुरूप शासन व्यवस्था लागू हुआ। हमें अपने अधिकारों के साथ अपना कर्तव्य भी निभाना चाहिए।

एसएमडीसी के सक्रिय सदस्य दुष्यंत दुबे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा शाला के गौ-विज्ञान परीक्षा के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम संचालन करते हुए व्याख्याता पंकज मिश्रा ने सभी अतिथियों का अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम पश्चात सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरण कराया गया। कार्यक्रम में एसएमडीसी सदस्य डॉ.हीरालाल साहू, दुष्यंत दुबे, ममता पाटले, पार्षदगण अजय साहू, कुलदीप पाटले, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, व्याख्याता महादेव यादव, जेबा तबस्सुम, सांत्वना दत्ता, पारूल ओझा, हरिशंकर गुप्ता, पुष्पांजली कोशले, सविता देवांगन, रीना मरावी, शिक्षक वीर सिंह सिकंदर, ललिता प्रसाद पाटले, व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद साहू, प्र.पा.प्राथमिक अमृता पात्रे, डिकेश्वरी श्रीवास, शिक्षक डुलेश गबेल, राहुल यादव, लिपिक द्वय बंशीलाल कुम्हार, राकेश साहू सहित सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई व हायर सेकेण्डरी विभाग के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button