शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर में वसंत पंचमी कार्यक्रम संपन्न

अभय न्यूज मुंगेली/फास्टरपुर
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर में प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा मिश्रा के कुशल निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र के कार्यकारणी में वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। NSS इकाई के सभी स्वयं सेवक की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रामबाबू मिश्र ने अपने उद्बोधन में वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार एवं निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएँ भी दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन सफल एवं प्रेरणादायी रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।
