Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कभ्रष्टाचारमुंगेली

जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना निलंबित, धान खरीदी में लापरवाही पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

अभय न्यूज मुंगेली,

प्राप्त जानकारी के अनुसार धान परिवहन एवं उठाव की जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। शासन स्तर पर इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन मानते हुए सख्त कदम उठाया गया। धान खरीदी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही को लेकर राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुंगेली जिले के जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था, मिलर उठाव की निगरानी में भारी चूक और नियमित निरीक्षण नहीं किए जाने के आरोपों के बाद की गई है। इस कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। शासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आने वाले समय में निगरानी और अधिक कड़ी की जाएगी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 21 जनवरी 2026 से निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय नवा रायपुर नियत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button