छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा का मुंगेली दौरा, राशन दुकानों का निरीक्षण कर लिया जिला खाद्य विभाग का बैठक

अभय न्यूज मुंगेली,
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा का आज मुंगेली प्रवास हुआ, इस प्रवास के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने राशन दुकानों का निरीक्षण किया तथा जिला खाद्य विभाग का बैठक लिया।
अध्यक्ष शर्मा का जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, देवचरण भास्कर, मोहन मल्लाह, युसूफ उप्लेटा, सुनील पाठक, उमाशंकर साहू, रामशरण यादव जिला मीडिया प्रभारी, अमितेश आर्य, महावीर सिंह, कोटू दादवानी, अश्वनी कश्यप, राजेश्वर टंडन, निलेश पेंडारकर, सैयद उस्मान अली, डॉ आशुतोष पाण्डेय, रमेश बुनकर, विजय यादव, रिजवान हक एवं भाजपा परिवार के सदस्यों तथा पदाधिकारीयों ने मुंगेली विश्राम गृह में स्वागत किया गया।
अध्यक्ष शर्मा पूर्व में मुंगेली जिले के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुकें हैं इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं के लिए उनका विशेष स्नेह है, आज उनके मुंगेली प्रवास से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारयों ने शर्मा जी से खाद्य से संबंधित व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कुछ सुधार हेतु आग्रह किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने दिया।