
अभय न्यूज मुंगेली,
भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा जिला भाजपा कार्यालय “अटल परिसर” में आज SIR पर कार्यशाला आयोजित किया गया, इस कार्यशाला में SIR की जानकारी, संपूर्ण प्रक्रिया के साथ – साथ कौन से क्रमांक का फार्म कब भरना है यह जानकारी दिया गया। प्रभारी अभिषेक शुक्ला द्वारा यह कहा गया कि वास्तविक मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में ना कटे इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली ने बीएलए 1,सभी बीएलए 2, सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री तथा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को SIR प्रकिया को पूर्ण करने में सहभागी होने पर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर दीनानाथ केशरवानी जिला अध्यक्ष, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, रजनी मानिक सोनवानी जिला पंचायत सदस्य, मोहन भोजवानी, सुनील पाठक,मानिक सोनवानी, प्रेम आर्य,मिट्ठू लाल यादव, कोटू दादवानी मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई सुख चंद साहू ,नागेश्वर जायसवाल ,राजीव श्रीवास, अभिलाष त्रिवेदी, महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, रितिमा लाल, माला गुप्ता, श्वेता सोनी, विजय यादव ,शैलेंद्र यादव, अमितेश आर्य, मनोहर मोहले, विश्वधर सिंह, रमेश बुनकर, अमित कश्यप, प्रहलाद यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। इस कार्यशाला का मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने किया।



