छत्तीसगढ़मुंगेलीराजनीती

जिला युवा कांग्रेस मुंगेली में नई नियुक्तियाँ, जिला अध्यक्ष राजेश द्वारा आदेश जारी ब्लॉकों को मिले नए अध्यक्ष,

अभय न्यूज मुंगेली,

भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के संगठन विस्तार अभियान के तहत मुंगेली जिला युवा कांग्रेस में नई संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गई हैं। राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब एवं प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पथानिया के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व जिला प्रभारी नज़रुल इस्लाम के निर्देशानुसार यह नियुक्तियाँ की गईं।

जारी आदेश के अनुसार मुंगेली जिले के छह ब्लॉकों में नए युवा कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सूची के अनुसार—

1. मुंगेली (शहर) – ललित जायसवाल, अध्यक्ष

2. मुंगेली (ग्रामीण) – मनीष साहू, अध्यक्ष

3. जरहगाँव – रामनाथ धुरी, अध्यक्ष

4. डिंडौरी – दिलीप साहू, अध्यक्ष

5. लोरमी – हिमांशु यादव, अध्यक्ष

6. सरगांव (नगर) – दवेेश साहू, अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। मुंगेली जिले में नई टीम के गठन से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button