Breaking Newsछत्तीसगढ़धर्ममुंगेलीराज्य

जनजातीय गौरव दिवस: विधायक पुन्नूलाल मोहले होंगे मुख्य अतिथि ,बंधवा स्थित एकलव्य विद्यालय में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

अभय न्यूज मुंगेली,

जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बंधवा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल एवं डीडी न्यूज के माध्यम से होगा, जिसे देखने और सुनने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर होगी।जानकारी अनुसार बता दें कि जनजातीय समाज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के लिए संघर्ष करने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन प्रेरणा का स्त्रोत है, जो हमें साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का संदेश देता है। जनजातीय समाज के स्वाभिमान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button