ऐतिहासिक अवसर: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण, भाजपा परिवार द्वारा गीत गाया गया वन्देमातरम

अभय न्यूज मुंगेली ,
जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर मुंगेली में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा परिवार द्वारा वन्देमातरम गीत गाया गया। आज इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम सम्बोधन राष्ट्र भावना, सेवा, समर्पण और विकसित भारत की कल्पना से परिपूर्ण रहा, यह क्षण सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, मोहन भोजवानी, द्वारिका जायसवाल, शैलेश पाठक, आशीष मिश्रा, सुनील पाठक, राणा प्रताप सिंह , कोटूमल दादवानी, आशीष मिश्रा, प्रवीण सोनी, विजय यादव, राजहंस तंबोली, रवि साहू, राजेश्वर टंडन, महेश यादव, घनश्याम यादव, राजीव श्रीवास ,मन्नू श्रीवास्तव, मानस प्रताप सिंह ,रमेश बुनकर , विनय पांडे, सुखचंद साहू, फिरतू निषाद जी, प्रमोद सिंह , हरेंद्र जायसवाल, जीवन लाल पटेल एवं अनंत देवांगन आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। यह जानकारी रामशरण यादव ने दी।



