Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कमुंगेलीराजनीतीराज्य

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का मुंगेली नगर प्रथम आगमन पर हुआ आतिशी स्वागत….

अभय न्यूज़ मुंगेली// भाजपा किसान मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष   आलोक सिंह ठाकुर का मुंगेली में प्रथम आगमन हुआ. इस  अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी के साथ मुंगेली भाजपा के अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामधुन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय तथा किसान मोर्चा व भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा आतिशबाजी कर स्वागत किया गया.

आलोक सिंह ठाकुर ने अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का वास्तविक उत्थान केवल भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चला रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में किसानों का केवल शोषण किया, जबकि भाजपा सरकारों ने किसानों के लिए सड़कों, समर्थन मूल्य, बोनस और ब्याज मुक्त ऋण जैसी सुविधाएं दीं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से गांवों को शहरों से जोड़कर किसानों की जीवनशैली को बदल दिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों के लिए योजनाएं व नीतियां उनके जीवन में समृद्धि लेकर आई हैं।कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों के लिए योजनाएं व नीतियां उनके जीवन में समृद्धि लेकर आई हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं, और भाजपा सदैव उनके सम्मान और उत्थान के लिए कार्य करती है। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने अपने ओजस्वी भाषण से किसानों को प्रेरित किया। स्वागत भाषण किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामधुन साहू ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री श्रीकांत पाण्डेय व वीरेंद्र गुप्ता ने किया। आभार प्रदर्शन मोर्चा के जिला प्रभारी रिजवान हक ने किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर का किया गया-

कार्यक्रम में उपस्थित रहे:

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, बृजलाल राठौर, राकेश तिवारी, सुरेश दुबे, मानस प्रताप सिंह, रामधुन साहू, वीरेन्द्र गुप्ता, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, सुनील पाठक, मिट्ठू लाल यादव (भागीरथी), सोम वैष्णव, मानस सिंह बैस, कोटूमल दादवानी, देवचरन भास्कर, उदय जायसवाल, पवन पांडे, रिजवान हक, शंकर सिंह, महेंद्र खत्री, शिवकुमार बंजारा, सुजीत वर्मा, तितरा राम राजपूत, रोहित साहू, नरेश पटेल, वेदप्रकाश कश्यप, जयप्रकाश मिश्रा, नन्दकुमार सिंह, राजीव श्रीवास, नागेश्वर जायसवाल, सुखचंद साहू, नितेश भारद्वाज, विजय यादव, होरी सोनकर, मन्नू श्रीवास्तव, महावीर सिंह, रामशरण यादव, रामकुमार साहू, शेषनारायण मोहले, पवन मिश्रा, लवन दाहिरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक, बृजलाल राठौर, राकेश तिवारी, सुरेश दुबे, मानस प्रताप सिंह, रामधुन साहू, वीरेन्द्र गुप्ता, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, सुनील पाठक, मिट्ठू लाल यादव (भागीरथी), सोम वैष्णव, मानस सिंह बैस, कोटूमल दादवानी, देवचरन भास्कर, उदय जायसवाल, पवन पांडे, रिजवान हक, शंकर सिंह, महेंद्र खत्री, शिवकुमार बंजारा, सुजीत वर्मा, तितरा राम राजपूत, रोहित साहू, नरेश पटेल, वेदप्रकाश कश्यप, जयप्रकाश मिश्रा, नन्दकुमार सिंह, राजीव श्रीवास, नागेश्वर जायसवाल, सुखचंद साहू, नितेश भारद्वाज, विजय यादव, होरी सोनकर, मन्नू श्रीवास्तव, महावीर सिंह, रामशरण यादव, रामकुमार साहू, शेषनारायण मोहले, पवन मिश्रा, लवन दाहिरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button