छत्तीसगढ़मुंगेलीराजनीती

भाजपा कार्यालय में महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

अभय न्यूज मुंगेली,

महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय में मनाई। गांधी व शास्त्री के योगदानों को याद करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि महात्मा गांधी के त्याग, बलिदान और आदर्श को याद करते हुए कहा कि बापू के सत्य, अहिेसा व आदर्श को पूरा विश्व याद करता है। हमे उनके सुझाय मार्गो का अनुशरण करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि लालबाहदुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान का नारा देश के लिए समर्पित कर जवान और किसान की महता बताई थी। विषम परिस्थितियों में उन्होंने देश के बागडोर सम्हाली और लोगो का मन जीत लिया था। जिसकी छाप आज भी लोगो के दिल में बनी हुई है और मुंगेलीवासी इन दोनो महात्मा को याद कर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इस अवसर पर निःशक्तजनों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button