देश

Youtube पर वीडियोस देख बना अपराधी, गिरफ्तार

Maharashtra News : आजकल लोग यूट्यूब जैसी वेबसाइट्स का दुरूपयोग करने लगे है। इन से वह कोई अच्छी चीज़ तो सीखते नहीं है बल्कि अपराध करना ज़रूर सिख जाते है। अगर जांच की जाए तो अधिकतर अपराध नेट के जरिये ही किये जाते है। एक ऐसा ही आपराधिक मामला अब महाराष्ट्र से सामने आया है।

दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के जलगांव इलाके का है। जहां एक कुली यूट्यूब के वीडियोस देख-देख कर अपराध की राह पर चल पड़ा। पैसो की लालच में वह अपने घर में ही नकली नोट छापने का काम करने लगा और उसे मार्केट में जाकर चलाने लगा।

शातिर आरोपी का नाम राजेंद्र आढाव बताया जा रहा है जो पेशे से कुली का काम करता था उसकी चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की किसी को शक ना हो इसलिए वह छोटे डिनॉमिनेशन की नोट छापा करता। जलगांव के एसपी एम. राजकुमार ने बताया कि आरोपी के पास से एक लाख 60 हजार रुपये की नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी 100, 200 और 500 के नोट स्कैनर और प्रिंटर की मदद से छापा करता था।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी एम. राजकुमार ने बताया, “पुलिस ने आज सुबह जलगांव के MIDC सेक्टर एक इलाके में राजेंद्र के घर के छापा मारा और छापेमारी के दौरान राजेंद्र नकली नोट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ।”

बहरहाल इस मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है की कहि उसका कोई और गिरोह तो नहीं है जो उसका इस कृत्य में साथ देता है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है की उसने यह नकली नोट किसे और कितने बेचे है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button