टेक्नोलॉजी

Xiaomi करने जा रहा है 15% कर्मचारियों की छटनी

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी कई विभागों के कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि शाओमी कंपनी के 15% कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसका असर 5,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर पड़ने वाला है।

चीन में कोविड संकट, इकोनॉमिक स्लोडाउन और जीरो कोविड पॉलिसी जैसी नीतियों की वजह से कई प्रोडक्शन कंपनियां बंद हुईं। रेवेन्यू में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। फोन की मांग भी कम हो रही है। अब 5,000 कर्मचारियों की नौकरियां जाने वाली हैं।

शाओमी की मैन्युफैक्चरिंग भी चीन में होती है। 30 सितंबर तक कुल 35,314 कर्मचारी इस कंपनी में काम कर रहे थे। अब 5,000 कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है। शाओमी और बड़े पैमाने पर छंटनी करने की योजना तैयार कर रही है।

चीनी मीडिया आउटलेट जिएमियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी अपने स्मार्टफोन और इंटरनेट सेवा कारोबार की यूनिट्स में छंटनी करेगी। गिज्मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ विभागों में 75 प्रतिशत तक छंटनी देखी गई है, जबकि अन्य में लगभग 40 प्रतिशत टीमों की कटौती हुई है। कंपनी की बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इस बीच जो डिमांड कट हो रहा है वो स्मार्टफोन्स की 10% से ज्यादा गिरावट वजह है।

Related Articles

Back to top button