विदेश

दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता, 655 करोड़ का मालिक

WORLD RICHEST DOG : आपने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों के नाम तो अक्सर सुने होंगे, पर आज हम आपको दुनिया के सबसे अमीर कुत्ते के बारे में बताने जा रहे है। जी हां इस कुत्ते के पास भी अरबो की दौलत, बड़ी बड़ी गाड़ि‍यां, बंगला और नौकर-चाकर है। यह कुत्ता इटली का रहने वाला गंथर VI है। जिसकी कुल संपत्ति करीब 655 करोड़ रुपये है।

इस कुत्ते की ब्रीड जर्मन शेफर्ड है। यह कुत्‍ता पॉप स्‍टार मैडोना के पूर्व घर में शान-ओ-शौकत से जीवन बिता रहा है और एक सेलिब्रिटी की लाइफ जीता। अब इसके जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री ‘गंथर मिलियंस’ शीर्षक से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसमें गंथर VI के जीवन से जुड़े कई रहस्यों पर से पर्दा हटाया गया है। इसमें बताया जाएगा कि आख‍िर इस कुत्‍ते के पास इतनी दौलत कैसे आई। इसका जीवन इतना ग्लैमरस कैसे बना।

आपको बता दें, डॉक्‍यूमेंट्री के मुताबिक कुत्ते को अपनी संपत्ति जर्मन काउंटेस कारलोटा लिएबिंस्टेन से विरासत में मिली। लिएबिंस्टेन का बेटा जिसका नाम गंथर था, उसने खुदकुशी कर ली थी। महिला का कोई वारिस नहीं था।इसल‍िए उन्‍होंने 1992 में अपनी मौत से पहले एक ट्रस्ट बनाया और अपने प्यारे कुत्ते के लिए करीब 6.5 अरब रुपए से अधिक की संपत्ति छोड़ गईं। इतना ही नहीं, गंथर VI के दादा यानी गंथर III नामक कुत्ते को महिला के मृत बेटे के करीबी दोस्त मौरिजियो मियां की देखभाल में रखा गया था।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button