उज्जैनमध्य प्रदेश
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते झमाझम बरसे बादल

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी
उज्जैन : मौसम रोज नए रंग दिखा रहा है। कभी धूप, कभी बादलों की दस्तक तो कभी बारिश। शनिवार को भी मौसम ने तीन रंग दिखाई दिए। सुबह सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा, वहीं दोपहर में धूप खिल आई।
इसके बाद शाम को आसमान में काले बादल छा गए जो देखते ही देखते बरस पडे़। बूंदों की रिमझिम ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस से भी राहत मिली।
दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव आया है और आसमान में बादल छाए हैं। जिन्हें अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। इसी के चलते बारिश हो रही है। यह स्थिति 19 मार्च तक रहेगी। इधर, शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।