देश
कुछ दिनों में भारत में दिखेगा गर्मी का प्रचंड स्वरूप !

Weather News : भारत में अब ठंड का दौर अब खत्म हो गया है। इस बार ठंड कब आई और गई इसका लोगो को एहसास तक नहीं हुआ और अब गर्मी आगई है। अब मौसम विभाग ने गर्मी के प्रचंड तेवर में आने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।
दरअसल, देश के कई हिस्सों में फरवरी में पहले से ही इतना तापमान दर्ज किया जा रहा है जो आमतौर पर मार्च के पहले सप्ताह में दर्ज किया जाता है। यही वजह है की मौसम विभाग ने सोमवार को कहा था कि सामान्य से अधिक तापमान का गेहूं और अन्य फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।